बुलंदशहर, मार्च 11 -- गाजियाबाद में मंगलवार को आयोजित विधान परिषद की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर द्वारा प्रस्तुत किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के रोडमैप को समिति के सदस्यों ने खूब सराहा। काफी देर तक चली इस बैठक में उपाध्यक्ष ने न केवल प्राधिकरण का पक्ष मजबूती से रखा, बल्कि जटिल तकनीकी बिंदुओं पर भी समिति को बेहतर जानकारी दी। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बुलंदशहर और खुर्जा के सुनियोजित विकास के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। इसमें अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी अंकुश, योजना की प्रगति और मास्टर प्लान-2031 के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष ने बताया कि किस तरह प्राधिकरण पारदर्शी कार्यप्रणाली के जरिए जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.