गाजियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद में असामाजिक तत्वों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह इसका पता चला तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। फिलहाल मौके पर भीड़ जमा है, लेकिन शांति बनी हुई है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। लोनी की इंद्रापुरी कॉलोनी में बाबा साहेब की प्रतिमा लगी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह यह प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इस पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विरोध जताया। लोगों ने कॉलोनी की सड़क पर जाम लगा दिया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.