गाजियाबाद, सितम्बर 25 -- गाजियाबाद में जीटी रोड पर जाम की समस्या दूर करने के लिए 4 लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में गुरुवार को नगरीय अवस्थापना निधि की बैठक में मंडलायुक्त ने एलिवेटेड रोड, अंडरपास समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ये प्रस्ताव कुल 66.73 करोड़ के हैं, जिनसे यातायात सुगमता, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। जीडीए सभाकक्ष में गुरुवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में नगरीय अवस्थापना निधि की बैठक हुई। इसमें जीटी रोड पर घंटाघर रामलीला मैदान के सामने से चौधरी मोड़ होते हुए भाटिया मोड़, आधार सेवा केंद्र तक लगभग दो किलोमीटर चार लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण पर चर्चा हुई। अत्यंत व्यस्त होने के कारण इस मार्ग पर जाम लगता है। यहां एलिवेटेड रोड की परियोजना को ...