गाजियाबाद में बनेंगे 5 नए पुलिस थाने, इन जगहों पर जमीन की पहचान
गाजियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद में सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पांच नए पुलिस थाने बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से बजट मिलते ही पांच नए थानों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद में बीते कुछ वर्षों के दौरान नई कॉलोनियां, बहुमंजिला सोसाइटियां और व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इसके चलते कई थानों का क्षेत्रफल और आबादी अत्यधिक बढ़ गई। ऐसे में पुलिस गश्त और शिकायतों के निस्तारण पर असर पड़ रहा था। इसी दबाव को कम करने के लिए नए थानों की योजना पर काम शुरू किया गया था। इसी क्रम में नवंबर 2022 में गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद 11 नए थाने खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद नए थानों के लिए जमीन चिह्नित नहीं हो पा रही थी। पुलिस के तमाम पत्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.