गाजियाबाद, जुलाई 4 -- लोनी-गाजियाबाद रोड पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से सड़क किनारे बनी एक मजार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई संपन्न कराई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि सरकारी भूमि और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करें और नियमों का पालन करें। ...