गाजियाबाद, मार्च 24 -- दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्रों में लोगों को गाजियाबाद में जीडीए की संपत्ति खरीदने का मौका मिलने वाला है। जीडीए की ओर से 30 मार्च को इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली और कोयल एन्क्लेव जैसी प्रमुख कॉलोनियों में करीब 71 खाली भूखंडों की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी में ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, हेल्थ सेंटर और व्यावसायिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इच्छुक लोग 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। नीलामी लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में होगी जहां बोलीदाता तय कीमत से ऊपर बोली लगाकर संपत्ति खरीद सकेंगे।गाजियाबाद के इन इलाकों में उपलब्ध होंगे प्लॉट जीडीए 30 मार्च को इंदिरापुरम, कौशांबी, कोयल एन्क्लेव, वैशाली समेत अन्य योजना में रिक्त पड़े करीब 71 भूखंडों को बेचेगा। लोग बोली लगाकर इसे खरीद सकेंगे। इसके लिए 26 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे जा रहे ह...