गाजियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद के मोदिनगर थाना क्षेत्र के गांव रोरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। युवक का शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। एक महिला ने रविवार शाम को डायल 112 पर सूचना दी कि गांव रोरी के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त गांव रोरी निवासी ऋषिपाल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन उर्फ गोलू के रुप में हुई। मृतक जेसीबी चलाने का काम करता था। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया। परिजनों ने बताया कि गुलशन थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होने गांव के ही दो युवकों पर हत्या...