गाजियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद में पेयजल संकट की समस्या को दूर करने के लिए जलकल विभाग ने करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार की है। इसके तहत नए-पुराने नलकूपों का रीबोर और जर्जर पाइप लाइन को बदलने का काम किया जाएगा। योजना के तहत 30 एचपी क्षमता के नए नलकूप भी लगाए जाएंगे। गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में जल संकट बना हुआ है। लोग दूषित पानी, कम दबाव और कम समय आपूर्ति की समस्या से परेशान हैं। इसी को देखते हुए जल कल विभाग ने सिटी, कविनगर, विजयनगर, वसुंधरा और मोहन नगर जोन को शामिल करते हुए सुधार कार्य करने के लिए रूपरेखा तैयार की है। योजना के तहत 30 एचपी क्षमता के नए नलकूप साईं एंक्लेव, लोहिया नगर, न्यू पंचवटी, राजनगर, न्यू शताब्दीपुरम, संजय नगर, ओम विहार, राजीव कॉलोनी, अर्थला और ज्ञानखंड-4 समेत कई इलाकों में लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ग...