गाजियाबाद, मार्च 11 -- Encounter in Ghaziabad: गाजियाबाद में में बुधवार तड़के पुलिस और पशु कटान करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि उनके तीन साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते तीन मार्च को प्रतिबंधित पशु के कटान की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है और क्षेत्र में वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बना दिए। एबीईएस क...