गाजियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी की देर रात लगभग 12 बजे एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भूतल पर सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। इससे इमारत में रहने वाले 150 लोग अंदर ही फंस गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत में धुआं भर गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। 22 लोगों को धुएं के कारण हालत गंभीर होने पर अस्पताल भेजा गया और अन्य सभी को आग बुझा कर बाहर निकाला गया। खोड़ा की बीरबल कॉलोनी में गोल्डन बैंकट के पास तीन फरवरी की रात पांच मंजिला इमारत में रात लगभग 12 बजे आग लग गई। आग भूतल पर सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी, जिससे पूरी इमारत में धुआं भर गया। पैनल से निकलने वाली आग की लपटों और धुएं के कारण इमारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.