उरई, जुलाई 24 -- माधौगढ़। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी एक मजदूर की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला मकान से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम धमना निवासी श्रीपाल शाक्यवार उर्फ टंटी 35 वर्षीय पुताई का काम करता था। वह 15 दिन पहले ही रोजगार के लिए गाजियाबाद गया था। गुरुवार सुबह वह जिस दो मंजिला मकान में काम कर रहा था, वहां से अचानक नीचे गिर गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को खबर दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो मां रामकली, पत्नी सुमन देवी और भाई अवधेश व रामकिशोर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की...