गाजियाबाद, नवम्बर 3 -- गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में दंगल में शामिल होने जा रहीं दो महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोरटा के रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोककर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला पहलवानों और उनके साथ मौजूद व्यक्ति के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित पक्ष ने 12 वर्षीय पहलवान के साथ शारीरिक शोषण के प्रयास का भी आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वेव सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को नंदग्राम थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी बहन और 12 वर्षीय बेटी के साथ डगरपुर में आयोजित दंगल में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बहन और बेटी पहलवानी करती हैं। यह...