गाजियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तीसरी मंजिल का बालकनी गिरने से नीचे खड़े एक सब्जीवाले की मौत हो गई और एक आदमी घायल हो गया। घायल आदमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र के शालीमार गार्डन कॉलोनी में गुरुवार को लोहे की रेलिंग वाली तीसरी मंजिल की बालकनी गिर गई। इस घटना में नीचे खड़ा एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस दौरान बालकनी गिरी, उस समय 60 साल के सलीम और 60 साल के अय्यूब (60) नीचे खड़े थे। बालकनी इन दोनों के उपर आ गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सलीम को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.