गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से होने वाली रोग निगरानी की जिम्मेदारी अब जिला स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) को सौंप दी गई है। इस बदलाव को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डब्ल्यूएचओ मुख्य रूप से पोलियो, डिप्थीरिया और खसरा (मीजल्स) जैसी गंभीर बीमारियों की निगरानी करता था। गौरतलब है कि 2014 के बाद जनपद में पोलियो का कोई नया मामला नहीं आया, जबकि खसरे के मामले सामने आ चुके हैं। अब यह सारी जिम्मेदारी आईडीएसपी निभाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस प्रोग्राम को आईडीएसपी की टीम देखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.