गाजियाबाद, जुलाई 14 -- गाजियाबाद शहर की सीमा से लगे गांवों और मुख्य मार्गों के दोनों ओर जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद सर्किल रेट की दरें बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। गाजियाबाद में शहर के लगातर हो रहे विस्तार के साथ-साथ जमीन के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पूरे जनपद में सर्किल रेट और बाजार भाव में कई गुना अंतर है। लोग जमीन खरीदते समय स्टांप ड्यूटी सर्किल रेट के अनुसार देते हैं, लेकिन असल में जमीन कई गुना अधिक दाम पर खरीदते हैं। इसका बड़ा कारण पिछले कई सालों से सर्किल रेट में बढ़ोतरी न होना बताया गया है। इस संबंध में पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और सहायक महानिरीक्षक निबंधन की बैठक हुई थी। इसमें इस मुद्दे को उठाया गया था। इस दौ...