गाजियाबाद, मई 30 -- जनगणना के काम में लापरवाही करने वाले 21 कर्मचारियों के खिलाफ गाजियाबाद नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी ऐसे 200 से अधिक कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की है, जो एक सप्ताह बीतने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। गाजियाबाद जनपद में कुल 10,018 प्रगणकों (Enumerators) एवं सुपरवाइजरों (रिजर्व सहित) की नियुक्ति की गई है, जो चरणबद्ध रूप से जनणगना का कार्य करेंगे। इसके लिए पूरे जिले को 16 भागों में विभाजित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के पांच जोन में बांटकर जनगणना का कार्य कराया जा रहा है। जनगणना के पहले चरण में घर-घर का सर्वे किया जा रहा है। इसमें 400 से ज्यादा प्रगणकों ने अभी तक ड्यूटी नहीं ली है। यह भी पढ़ें- NCR में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यहां फाइनल हुई 33 एकड़ जमीन वहीं, 200 प्रगणको...