हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसाइटी में छात्रा ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने एक दोस्त को कुछ वीडियो भेजे। युवक जब तक उसके कमरे पर पहुंचा, वह फंदे से लटक चुकी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे पीआरवी को सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसाइटी में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में पंखे से एक युवती का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमजी अस्पताल...