गाजियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद शहर के दैनिक यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को अब मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 100 और इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी। नगर विकास विभाग ने सिटी बसों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके संचालन से यात्रियों की ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, वहीं नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और महिलाओं को आवागमन में काफी हद तक राहत मिलेगी।17 बसों की बैटरी खराब परिवहन निगम के पास शहर के दैनिक यात्रियों के सफर के लिए 50 इलेक्ट्रिक सिटी बस हैं। इनमें से 17 बसों की बैटरी खराब हो गई थी, जिसके चलते ये डिपो में खड़ी हैं। शहर की करीब 35 लाख की आबादी है। बसें पहले से ही कम थीं और बैटरी पैक खराब होने के बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश ...