मोदीनगर, अगस्त 12 -- गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दूसरे धर्म के युवक ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा रखकर महिला से रेप किया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला समेत परिजनों को धमकाकर पांच दिन तक घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया। सोमवार रात को महिला किसी तरह भोजपुर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव में महिला अपने बच्चे के साथ रहती और पति बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि तीन अगस्त की दोपहर दो बजे वह अपने बच्चे के साथ घर में कमरे में सो रही थी। इसी बीच गांव निवासी वकील जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को कमरे में ही पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। वहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बच्चे पर तमंचा तान दिया और कहा कि यदि विरोध किया तो गोली ...