गाजियाबाद में गोविंदपुरम से बापूधाम तक नया रोड बनेगा, हजारों लोगों को होगा फायदा
गाजियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद में गोविंदपुरम से मधुबन बापूधाम योजना को जोड़ने के लिए करीब आठ सौ मीटर का एक और मार्ग बनेगा। इसे बनाने के लिए जीडीए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र में रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा। प्राधिकरण ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से काम शुरू करने का दावा है। जीडीए करीब 80 के दशक में गोविंदपुरम आवासीय योजना लाया था। हालांकि, यह योजना 1997 के बाद बसना शुरू हुई थी। हापुड़ रोड के रास्ते ही गोविंदपुरम में आवाजाही होती थी। अब प्राधिकरण मधुबन बापूधाम योजना को विकसित करने में जुटा है। यह योजना दिल्ली-मेरठ रोड से जुड़ी हुई है, लेकिन योजना के प्रवेश मार्ग अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में प्राधिकरण मधुबन बापूधाम को बेहतर कनेक्टिविटी देने में जुटा है। यह भी पढ़ें- गाजियाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.