गाजियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से मस्जिद समिति के कब्जे में रही सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया है। प्रशासन के अनुसार, बेगमाबाद बुदाना गांव में रास्ते की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 14 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सर्किल रेट के आधार पर इस भूमि की कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, ग्राम बेगमाबाद बुदाना स्थित गाटा संख्या 1014 की 700.9 वर्ग मीटर भूमि राजस्व अभिलेखों में रास्ते की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर जामा मस्जिद समिति की ओर से 14 दुकानें बनवाई गई थीं, जिन्हें किराये पर दिया गया था। नगर पालिका परिषद लंबे समय से इस भूमि को अपनी संपत्ति बता रही थी। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर आग में 12 विदेशियों क...