गाजियाबाद में करंट लगने से दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत, जरूरी काम करने निकले थे घर से बाहर
गाजियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र के सादतपुर इकला में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की खुले बिजली के तार की चपेट में आने के बाद करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। उसके बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार सादतपुर इकला निवासी 34 वर्षीय तरुण नागर शुक्रवार को अपने घर के पास स्थित केनरा बैंक के नजदीक किसी काम से गए थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.