गाजियाबाद में ओटीएस योजना में तीन लाख संपत्तियों का ब्याज माफ होगा, कब तक मौका
गाजियाबाद, अगस्त 19 -- गाजियाबाद नगर निगम में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू हो गई है। शहर की लगभग तीन लाख संपत्तियों का 220 करोड़ रुपये का ब्याज माफ होगा। इसमें शहर के करदाताओं के अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यालयों का ब्याज भी शामिल है। सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही कर जमा करने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। शासन की ओर से निगम अधिकारियों को आदेश मिला है कि ओटीएस योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक रहेगी। इसमें गृहकर, जलकर और सीवर कर बकायेदारों को राहत दी जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया निगम में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना का लाभ वह लोग उठा सकेंगे जो गृहकर जमा नहीं कर रहे थे। उन पर ब्याज लग रहा था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हिंडन नदी पर बने पुल की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, GDA ने बताई इसकी वजह ओटीएस योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.