गाजियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद जिले में भारी बारिश को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एक निर्देश में कहा है कि नर्सरी से कक्षा 12 तक के संचालित सभी सरकारी, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को नर्सरी कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। इसके बाद गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया।जाम और जलभराव से आफत बारिश के बाद दूसरे दिन बुधवार को जाम और जलभराव से आफत रही। विजयनगर में एनएच-9 पर पानी भर गया। सभी अंडरपास बारिश के पानी से लबालब हो गए। महानगर की प्रमुख सड़कों, अंडरपास और बाजारों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगह दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि पैदल राहगीरो...