गाजियाबाद में आज रात से भारी वाहनों पर रोक, 5 अगस्त से बसों के रूट भी बदलेंगे
गाजियाबाद, जुलाई 29 -- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज रात से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दिल्ली की ओर से गाजियाबाद शहर में आने वाले भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन रोड नंबर-56 चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी, एनएच-नौ, डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे या अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के रास्ते जाएंगे। बागपत से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन ट्रॉनिका सिटी, सोनिया विहार और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगे। हापुड़ और बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन डासना पुल, लालकुआं और आत्माराम स्टील प्लांट तिराहे से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और उन्हें एनएच-नौ से निकाला जाएगा। लोनी बॉर्डर से लोनी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.