गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) को लेकर आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता की। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि लीग का उद्घाटन समारोह पांच जून को राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। लीग में रोजाना दो मुकाबले होंगे। 21 जून तक चलने वाले इस लीग में कई अनुभवी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...