गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद प्रीमियर लीग का आगाज पांच जून से राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। पांच से 21 जून तक होने वाली इस लीग में रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग समेत कई बड़े खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में मैदान पर उतरेंगे। यह उक्त जानकारी गुरुवार को संजय नगर स्थित एक होटल में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर दी। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन उमेश चोपड़ा और अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद प्रीमियर लीग 2026 पांच से 21 जून तक राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जाएगी। इसमें कुल आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस लीग में रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, करण शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, आराध्य यादव जैसे खिलाड़ी अपनी चमक ब...