गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर कि किसान को पारदर्शी तरीके से मिले, इसके लिए फार्मर आइडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। फार्मर आइडी बनाने में प्रदेश में गाजियाबाद पहले नंबर पर है। जिले में 91 फीसदी से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद ही कृषि उपकरण, ऋण से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किसानों को उनकी योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री से दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। प्रदेश भर में फार्मर रजिस्ट्री बनाने में गाजियाबाद पहले स्थान पर है. यह भी पढ़ें- गाजियाबाद प्रदेश में सबसे अधिक किसान रजिस्ट्री बनाने वाला जिला बनाकिसानों की संख्या गाजियाबाद में कुल 61,090 किसान हैं, जिनकी फार्मर आइडी...