गाजियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद में हुई कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मृत बदमाशों के नाम हैं- जुबैर और उसका साथी समीर। घटना का साजिशकर्ता जुबैर मुजफ्फरनगर निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया, इनके ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि छह मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एनएच-नौ पर कैश वैन लूट की वारदात हुई थी। दोपहर करीब एक बजे हुई घटना में नकाबपोश बदमाशों ने कैश वैन को घेरकर चालक तेजपाल सिंह पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। वारदात के बाद पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम समेत आठ टीमें गठित की थीं। यह भी पढ़ें...