हिन्दुस्तान, मार्च 9 -- गाजियाबाद पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर खरीदी गई साढ़े 12 करोड़ की संपत्ति रविवार को फ्रीज कर दी। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई एनडीपीएस ऐक्ट के तहत की गई। पूर्व में एक आरोपी की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।3.40 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की थी डीसीपी नगर एवं मुख्यालय धवल जायसवाल ने बताया कि तीन नवंबर 2025 को क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनभद्र पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर छापा मारा था। यहां चार ट्रकों में चूने के कट्टों के बीच छिपाकर रखी गई 3.40 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर...