गाजियाबाद, मार्च 11 -- अमेरिका-ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच भारत के मर्चेंट नेवी इंजीनियर ईरान की जेल से रिहा होकर भारतीय दूतावास के संरक्षण में पहुंच गए हैं। गाजियाबाद में रहने वाले उनके परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब चिंता थोड़ी कम हुई है। बेटा लौट आए तो पूरी तरह से तसल्ली हो जाएगी। यह भी पढ़ें- ईरान मिसाइल अटैक का शिकार हुआ राजस्थान का युवक,जॉइनिंग के 40 दिन बाद ही मौत डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले केतन मेहता दुबई की कंपनी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। दिसंबर 2025 में उनका कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो गया था और वह घर लौटने वाले थे। केतन के पिता मुकेश मेहता के मुताबिक, 8 दिसंबर 2025 को उनका जहाज एमटी वैलियंट रोअर को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने रोक लिया था। ईरान ने जहाज पर ईंधन तस्करी का आरोप लगाकर चालक दल को ह...