गाजियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद नगर निगम और व्यापारियों के बीच 1702 दुकानों के किराये को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। महापौर और नगर आयुक्त ने व्यापारियों की सहमति से किराया वृद्धि पर निर्णय लिया। चार जोन में अलग-अलग दर से दुकानों का किराया दो से तीन हजार रुपये तक बढ़ेगा। महापौर सुनीता दयाल ने पत्रावली बनाकर आज होने वाली बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर निगम की सिटी जोन में 1447, मोहन नगर जोन में 95, कविनगर जोन में 105 और विजयनगर जोन में 28 दुकानें हैं। दुकानों का किराया कई साल से नहीं बढ़ाया गया था। किसी दुकान का किराया 500 रुपये है तो कहीं दो हजार रुपये किराया है, जबकि बाजार दर में आठ से 20 हजार रुपये दुकानों का किराया है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 200 पार्क नए सिरे से विकसित होंगे, नगर निगम कराएगा ये का...