गाजियाबाद, फरवरी 9 -- Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले की जांच लगातार उलझती जा रही है। पुलिस की तफ्तीश में उनके पिता चेतन कुमार के बयानों में विरोधाभास, संदिग्ध वैवाहिक संबंध और बच्चों के घरेलू व शैक्षणिक जीवन से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। नया ट्विस्ट तब आया, जब चेतन जिस टीना नाम की महिला को पहले साली और अपनी तीसरी पत्नी बता रहा था, वह उसकी कर्मचारी निकली। अब पुलिस की जांच का अहम बिंदु यही है। चेतन कुमार ने पुलिस को बताया कि 2018 में वह गाजियाबाद में क्रेडिट कार्ड से जुड़ा काम करता था। उसी दौरान उसने टीना नाम की एक युवती को काम पर रखा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और चेतन ने टीना से शादी कर ली, जो उसकी तीसरी पत्नी बताई जा ...