गाजियाबाद जिले में बनेंगी 19 नई सड़कें, लोनी से डासना तक 185 रोड चौड़े करने का भी प्लान
गाजियाबाद, जून 6 -- गाजियाबाद में सुगम और सुरक्षित सफर के लिए जनपद की सड़कें नए सिरे से तैयार होंगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 185 सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर में नई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों पर काम शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी ने इस वित्त वर्ष की कार्य योजना शासन को भेजी है। इसके तहत जनपद की 19 सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इनमें बेहटा-हाजीपुर मार्ग, मोदीनगर-कलछीना मार्ग, दुहाई-पतला मार्ग, डासना-इकला मार्ग, रावली मार्ग, मोदीनगर-पतला-निवाड़ी मार्ग, दिल्ली-मेरठ मार्ग अटोर आदि सड़कों को चौड़ा कराया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में 'हाईटेंशन' वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.