गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, वंदना। नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट मैदान में लीजेंड्स प्रीमियर T20 क्रिकेट लीग का मैच गाजियाबाद चैलेंजर्स और गाजियाबाद नाइट्स के बीच खेला गया। मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 7 विकेट से बाजी मारी। टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने जीता और गाजियाबाद नाइटस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। गाजियाबाद नाइट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने मात्र 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही 185 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राघवेंद्र कुशवाहा को दिया गया। यह भी पढ़ें- एनर्जेटिक पावर हिटर्स ने जीता क्रिकेट मैच का फाइनल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...