गाजियाबाद चैलेंजर्स ने गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स को हराया
गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे लीजेंड्स प्रीमियर लीग सीजन दो में सोमवार को गाजियाबाद चैलेंजर्स और गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स की बीच लीग मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने 159 रन बनाए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 17.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए। गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स से गेंदबाजी में अग्निव ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन शर्मा को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.