गाजियाबाद, अक्टूबर 29 -- गाजियाबाद के सभी स्कूलों में कल 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को पढ़ाई-लिखाई नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) गाजियाबाद ने PET-2026 की लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को इस नियम को मानने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में इस संबंध में जानकारी दी गई है।सभी बोर्ड के स्कूल कॉलेज में रहेगी छुट्टी यह आदेश जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों पर लागू होगा। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त यूपी बोर्ड के स्कूलों के साथ ही CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। इसके अलावा, बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों ...