नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार सुबह खेत में काम करने गई तीन महिलाएं टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें संजयनगर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। तीसरी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मिगसन सोसाइटी के सामने 22 सीजी स्टेडियम के पास हुआ। बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के खिरिया बाखरपुर गांव की रहने वाली तीन महिलाएं राजनगर एक्सटेंशन में झुग्गी के पास स्थित खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान वहां बिजली का एक तार टूटा हुआ था। महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं।बदा...