गाजियाबाद के युवक की हत्या कर दौराला में हाईवे के पास फेंकी लाश
मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ/दौराला। गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी युवक का शव दौराला के सकौती में हाईवे के पास खाई में पड़ा मिला। हत्या कर लाश को यहां फेंकने की आशंका है। सूचना पर दौराला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस मामले में फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का शरीर कुछ नीला दिखाई दे रहा था, इसलिए जहरखुरानी की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दौराला में एनएच-58 पर सकौती फ्लाईओवर के पास ही खाई में एक युवक की लाश लोगों को पड़ी मिली। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लाश करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई गई और रंग भी नीला पड़ा हुआ था। सिर और बाकी शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। ऐसी आशंका थी कि हत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.