गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद में संचालित जिमों को नोटिस जारी होने के बाद भी पंजीकृत नहीं कराया गया है। लगभग दो हजार जिम जनपद में संचालित हैं, जिनमें से केवल 72 जिमों का पंजीकरण खेल विभाग में हुआ है। संचालित हो रहे जिमों में से पांच फीसदी जिमों का भी पंजीकरण नहीं है। इसमें कई जिम ऐसे हैं, जो मानकों को पूरा नहीं करते। ऐसे में ये जिम खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। खेल विभाग ने कई बार जिम संचालकों को चेतावनी जारी की है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब खेल विभाग जिम संचालकों को दोबारा नोटिस जारी कर रहा है। खेल विभाग की टीम जगह जगह जाकर जिमों का निरीक्षण भी कर रही है。

नियमन की आवश्यकता निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमी को दूर करने और जिम का पंजीकरण कराने के लिए कहा जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि कई जिम संच...