मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। दीनदयाल नगर स्थित रेस्टोरेंट पर आयोजित हुई डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की मीटिंग में जीएसटी ट्रिब्यूनल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरव गुप्ता ने बताया कि जिन व्यापारियों की प्रथम अपील मुरादाबाद में खारिज हो चुकी है उन्हें गाजियाबाद स्थित जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील दायर करनी होगी। अंकित कुमार गुप्ता, शिशिर गुप्ता, राजीव कुमार रस्तोगी ने विभिन्न प्रावधानों पर बात रखी। अध्यक्षता विकास गोयल ने की संचालन अतुल सक्सेना ने किया। उपदेश अग्रवाल, दिनेशचंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौरभ कपूर, दीपक अग्रवाल, आशीष सक्सेना, नीरज भटनागर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...