नई दिल्ली, फरवरी 25 -- गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली। सुबह करीब 5:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी और एहतियातन स्कूल की छुट्टी का संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों पर फ्लैश कर दिया। सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस लाठी-डंडे और हेलमेट के साथ मौके पर पहुंची। गोविंदपुरम रोड पर दोनों ओर से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तेंदुआ किस दिशा से आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी निमी कुचिया ने बताया कि तेंदुआ स्कूल परिसर में बनी फुलवारी...