बरेली, सितम्बर 16 -- बरेली। क्राइम ब्रांच ने ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार कर भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया। वहां हुई पूछताछ में महिपाल ने बताया कि करीब दो साल पहले महिपाल प्रधान कुछ लोगों को जमीन के सौदे के लिए उसके पास पहुंचा था और अच्छे लाभ का लालच दिया तो वह उनके साथ शामिल हो गया। आरोपियों से गाजियाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उसकी मुलाकात हुई थी। मेरठ से गिरफ्तारी के बाद पन्नालाल कश्यप को क्राइम ब्रांच ने भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया। वहां इंस्पेक्टर केबी सिंह ने भी उससे पूछताछ की तो पन्नालाल ने बताया कि बताया कि उसने बीटेक और एलएलबी किया है। पूर्व में वह दर्जा राज्यमंत्री रह चुका है और वर्तमान में भी वह राजनीति कर रहा है। महिपाल की बातों में आकर वह इस मामले में फंस गया। पूछताछ के ...