गाजियाबाद के खोड़ा में 9 बांग्लादेशी पकड़े, सिलाई फैक्टरी में काम कर रहे थे
गाजियाबाद, नवम्बर 26 -- गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र में चल रही एक सिलाई फैक्टरी से नौ बाांग्लादेशी पकड़े गए हैं। एक गोपनीय सूचना के आधार पर स्थानीय खुफिया इकाई ने पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि खोड़ा स्थित एक सिलाई फैक्टरी में कुछ संदिग्ध लोग हैं। मंगलवार शाम एलआईयू ने पुलिस बल के साथ फैक्टरी पर छापेमारी की। फैक्टरी में करीब 25-30 लोग काम कर रहे थे। सभी से पूछताछ की गई, जिनमें से नौ लोग संदिग्ध मिले। इन्हें पकड़कर टीम खोड़ा थाने ले गई। इनके दस्तावेजों की छानबीन की गई। सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद आईबी और गृह मंत्रालय को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रातभर कार बदलकर तीन जगह चलाई गोली गृह मंत्रालय के आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.