गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को विगत वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से 22 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है। इससे स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए उपकरण, मशीनें और मोबाइल वैन तक प्राप्त हुई है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से विभिन्न संस्थाओं ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। मोबाइल स्क्रीनिंग बस के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को भेंट किया है। महिला अस्पताल में हाई-रिस्क डिलीवरी के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन (हब एंड स्कोप मॉडल) उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.