गाजियाबाद, अगस्त 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में गाजियाबाद की पथ विक्रेता बबीता शर्मा का विशेष रूप से उल्लेख कर हौसला बढ़ाया। बबीता ने डूडा से पीएम स्वनिधि ऋण लेकर खुद का रोजगार शुरू किया था। लॉकडाउन में दुकान बंद हो गई थी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और मेहनत कर फिर से काम शुरू किया। इस तरह बबीता अन्य लोगों के लिए मिसाल बनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बबीता शर्मा का जिक्र करते हुए बताया कि बबीता पहले सड़क किनारे पूजा सामग्री फूल, दीये, अगरबत्ती और नारियल आदि बेचकर परिवार की आजीविका में सहयोग करती थी। उन्हें पूंजी की जरूरत थी तो पीएम स्वनिधि योजना से आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने अपने स्टॉल पर सामान बढ़ाया। कारोबार बढ़ा तो ग्राहक और आमदनी बढ़ी। धीरे-धीरे उनका छोटा स्टॉल एक दुकान में बदल गया। प्रधानमंत्री ने इसे म...