बुलंदशहर, फरवरी 6 -- ईदगाह के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गाजियाबाद व एनसीए सीनियर के बीच मैच खेला गया। जिसमें गाजियाबाद की टीम विजय रही। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों की जमकर हौसला अफजाई की। आयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में जनपद के अलावा आसपास के जनपदों की 16 टीमें भाग ले रही है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1.51 लाख रुपये दिए जाएंगे। उपविजेता को 71 हजार रुपये दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.