गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। रजापुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय ननकागढ़ी की प्रधानाध्यापक ज्योत्सना गोस्वामी का चयन उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। सरकार ने सोमवार को 61 शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें गाजियाबाद की ज्योत्सना शामिल हैं। उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और दो साल के सेवा विस्तार से सम्मानित किया जाएगा। ज्योत्सना गोस्वामी 2018 से ननकागढ़ी में प्रधानाध्यापक के पद पर हैं। इससे पहले वे मसूरी के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक रहीं। वह 2005 से शिक्षण कार्य कर रही हैं। ज्योत्सना गोस्वामी ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए गाजियाबाद से तीन शिक्षकों का चयन हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से चयनित शिक्षकों ...