हिन्दुस्तान, मार्च 9 -- गाजियाबाद की इस कॉलोनी में पेयजल संकट दूर होने वाला है। इसके लिए 38 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर हुआ है। इससे कॉलोनी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों को फायदा होगा। बजट स्वीकृत होने के कारण इस पर काम भी शुरू करा दिया गया है। पेयजल संकट से जूझ रहे खोड़ा के दस लाख लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए 38 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ है। खोड़ा में वर्षों से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है और ट्यूबवेल भी खराब पड़े हैं, जिसके कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही। इसे देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने संबंधित विभागों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के मुताबिक योजना तैयार होने के बाद बजट की स्वीकृति के लिए शासन को फाइल भेजी ...