गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद का नाम विश्वकर्मा नगर करने की मांग, ज्ञापन सौंपा गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद का नाम विश्वकर्मा नगर किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर इस संबंध में जिला नामकरण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला नामकरण समिति के अध्यक्ष राजेश्वर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने एडीएम अंजली गंगवार को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में गाजियाबाद का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर विश्वकर्मा नगर किए जाने की मांग की गई।

भगवान विश्वकर्मा का महत्व प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि भगवान विश्वकर्मा ज्ञान, विज्ञान, निर्माण और औद्योगिक तकनीक के प्रतीक माने जाते हैं। गाजियाबाद लंबे समय से औ...